Photoshop 7 Opens and Immediately Closes

Photoshop 7 Opens and Closes
Photoshop 7 Opens and Immediately Closes 
Photoshop 7 Opens and Immediately Closes , Photoshop khulte hi turant bnd ho jaye uska hal ye hai.

यदि आप का Adode Photoshop 7  खुलने के साथ ही बंद  हो जाता है ?
तब आप Adode Photoshop 7 को uninstall कर के फिर से  install करते है पर समस्या जस की तस बनी रहती है। तब इस समस्या के कारण सिस्टम फॉर्मेट तक की नौबत आ जाती है।
पर अब परेशान मत  होइये।


हमारे पास इसका बहुत ही अच्छा और सरल उपाय है।

आप को केवल ये करना है की-
1. सबसे पहले आप कम्प्युटर या लैपटॉप में माय कंप्यूटर(My Computer) में जाइये। या विंडोज के के साथ में E को Press करिये ('Win + E')
2.  वंहा आप को C  ड्राइव  दिखाई देगी आप को उसी ड्राइव के अंदर जाना है।
3.  C ड्राइव के अंदर आप को  Documents and Settings के नाम से एक फोल्डर  दिखाई देगा।  अब आप को उस Documents and Settings के फोल्डर में जाना है।
4. Documents and Settings के फोल्डर में जाने के बाद आप को आप के  द्वारा बनाए गए यूजर अकाउंट(User Account) के फोल्डर में जाना है।

5 . जब आप आपके द्वारा बनाए गए यूजर अकाउंट(User Account) के फोल्डर में चले जाये तब आप को उसमे भी बहुत सारे  फोल्डर दिखाई देंगे। पर जिस फोल्डर की हमे जरूरत है वो फोल्डर हाईड या कहे छुप हुआ रहता है।  उस छुपे हुए फोल्डर को अनहाईड करने के लिए आप को आपकी खुली हुई विंडो के सबसे ऊपर के भाग में जाना होगा , जंहा आप को कुछ मेनू'स (Menu's ) दिखाई देंगे जैसे की File , Edit , View , Tools ...etc  परन्तु आप को केवल Tools मेन्यू से ही काम है।

अब आप Tools मेन्यू  में जाइये वंहा सबसे आखरी ऑप्शन फोल्डर(Folder Options) ऑप्शन दिखाई देगा। उस फोल्डर ऑप्शन पे क्लिक करिये। तब आप के सामने एक फोल्डर ऑप्शन(Folder Options) की विंडो खुलेगी।  जिसमे आप को कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे की General, View, File Types....etc परन्तु आप को केवल View ऑप्शन से काम है। अब आप View  ऑप्शन पर क्लिक  करे। वंहा आप को View ऑप्शन के निचे  Hidden Files and folders वाला ऑप्शन दिखाई देगा उसमे दो रेडियो बटन  होंगे।

आप को सेकण्ड नंबर वाले ऑप्शन Show hidden files and folders वाले ऑप्शन के रेडियो बटन पे क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद नीचे OK पे क्लिक करना है। अब आप के यूजर अकाउंट(User Account)  के फोल्डर में कुछ हिडन फोल्डर भी दिखाई देने लग गए होंगे। अब आप को एक फोल्डर Application DATA के नाम से दिखाई दे रहा होगा।  अब आप उसे फोल्डर के अंडर जाइये।

6. Application DATA फोल्डर में  जाने के बाद आप को Adobe  नाम से एक फोल्डर होगा आप को उस फोल्डर में जाना है।  वंहा भी  को कई सारे Folder 's दिखाई देंगे  वंहा पे आप को Photoshop नाम के फोल्डर दिखाई देगा।
7.  अब आप को उस Photoshop के फोल्डर के अंदर जाइये वंहा आप को 7.0  नाम से  फोल्डर दिखाई देगा। उस फोल्डर में जाने पे आप को Adobe Photoshop 7.0 Settings नाम का फोल्डर दिखेगा।
8. अब आप इस Adobe Photoshop 7.0 Settings के फोल्डर में चले जाइये। अब यंहा  आप को Adobe Photoshop 7.0 Prefs.psp इस नाम की फाइल को ढूंढना है।  जब यह फाइल मिल  जाये तो उस फाइल को या तो रीनेम कर दे या फिर डिलीट कर दे।
9. बस  अब आप सब खुली हुई सारी विंडो को बंद कर दे उसके बाद आप आपके Adode Photoshop 7 को फिर से ओपन करे। आप देखेंगे की Adode Photoshop 7 की समस्सया का समाधान हो  गया है।


नोट *: यदि आप Adobe Photoshop CS5 उपयोग कर  है तो आप को Adobe फोल्डर में Adobe Photoshop CS5 के नाम से folder दिखाई देगा। आप को उस Adobe Photoshop CS5 नाम के फोल्डर में जाना है उस  फोल्डर में जानें के बाद आप को Adobe Photoshop CS5 Settings नाम के फोल्डर में जाना है  जब आप Adobe Photoshop CS5 Settings के फोल्डर में चले जाये तो  वँहा  पे आप को Adobe Photoshop CS5 Prefs.psp  इस नाम की फाइल को ढूंढना है।  जब यह फाइल मिल  जाये तो उस फाइल को या तो रीनेम कर दे या फिर डिलीट कर दे।


Adobe Photoshop 7 :

C:\WINDOWS\Application Data\Adobe\Photoshop\7.0\Adobe Photoshop 7.0 Settings


Adobe Photoshop CS5 :

C:\Documents and Settings\Administrator\Application Data\Adobe\Adobe Photoshop CS5\Adobe Photoshop CS5 Settings


(Info Tech Hindi के लिए ये गेस्ट पोस्ट हमे भेजी है ,

अमित शर्मा 
इंदौर (मध्य प्रदेश )

कोई टिप्पणी नहीं

Agr aapko ye post pasand aayi to apni keemti raay niche comments box me jarur likhen.

Comment Box me koi bhi Link share karna allow nhi hai.yahan koi bhi apne blog post ya ads vgaira ke link ya comments na kre.