About google service in hindi गूगल की दस लोकप्रिय सेवाएं

आज मै आपको इंटरनेट की सबसे बड़ी दुनिया Google की सैर करवाता हूँ। वैसे तो Google दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय Search Engine है। लेकिन गूगल की सभी सेवाओं का लाभ कोई कोई ही उठाता होगा। ज्यादातर गूगल वेब सर्चिंग ही का इस्तिमाल करते हैं। आइये गूगल की दूसरी सेवाओं के बारे में कुछ जानकारी लेते हैं।

1. Google Search Engine
यहाँ आप गूगल में website and blog और इसके अलावा बहुत कुछ सर्च कर सकते हैं ,यहाँ ज्यादातर website and blog का रिजल्ट मिलता है। यहाँ आप कोई भी computer or internet  समस्या भी लिख कर सर्च कर सकते हैं ,यहाँ कहीं ना कहीं आपको उसका जवाब जरुर मिल जायेगा।

2. Google Plus
ये गूगल की एक  social networking service है। ये फेसबुक के बाद सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली  social networking service बनती जा रही है। यहाँ आप photos, video, and website links to your blog posts भी शेयर कर सकते हैं।यहाँ से भी आपको काफी ज्यादा ट्राफिक मिलेगा। प्रचार प्रसार के लिए ये सबसे बेस्ट सेवा है। जिसका कई Bloggers भी फायदा उठा रहे हैं।


3. Google Maps
गूगल की ये सेवा किसी जगह का location of a place तलाश करने में काफी सहायक है। यहाँ आप किसी भी जगह का location of a place तलाश कर सकते हैं। इस सेवा का लाभ कई लोग उठा रहे हैं। इसके अलावा आपको किसी जगह जाना हो और उस जगह के बारे में ज्यादा जानकारी ना हो तो आप उस location of a place गूगल की इस सेवा से तलाश करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

4. Google Play
गूगल की ये सेवा games वगैरा के शौकिनो के लिए है। यहाँ आपको एक से बढ़कर एक games और mobile games Apps मिल जायेंगे। और नए पुराने सभी तरह के  games  भी यहाँ पर मिल जायेंगे। जिन्हें आप खरीद भी सकते हैं और  download भी कर सकते हैं ,और online भी खेल सकते हैं।

5. Google You Tube
दुनिया की सबसे ज्यादा लोकप्रिय video website You Tube भी Google ने खरीद ली है ,और अब ये Google की ही एक सेवा बन चुकी है ,You Tube किसी परिचय की मोहताज तो नही है। गूगल से जुड़ने से पहले भी You Tube  एक सबसे विडियो सर्च इंजन के नाम से राज कर ही रहा था। पहले  You Tube का अलग अकाउंट बनाना पड़ता था ,लेकिन अब Gmail account  ही You Tube  के लिए काफी हो गया। यहाँ आप अपने  favorite videos देख भी सकते हैं ,और अपने विडियो upload भी कर सकते हैं।

6. Google News
Google की अपनी एक news service भी है ,जिसे Google news service कहते हैं। यहाँ आप Google द्वारा निर्मित न्यूज पेपर पढ़ सकते हैं।

7. Google Gmail
गूगल की Gmail service भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यहाँ आप अपना Gmail account बना सकते हैं ,यही Gmail account आपके गूगल की सभी सेवाओं में काफी है। Gmail सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला फ्री अकाउंट सेवा है ,जिसे दुनिया भर में कई लोग यूज कर रहे हैं। यहाँ आप ईमेल प्राप्त भी कर सकते हैं और ईमेल भेज भी सकते हैं। इसके अलावा Gmail में आप video chat audio.भी कर सकते हैं।

8. Google Drive
ये Googleकी ऐसी सेवा है जिसकी मदद से आप  Internet के जरिये  biggest files भी email द्वारा एक से दूसरी जगह भेज सकते हैं। ये भी एक फ्री सेवा है ,इसके लिए भी Gmail account ही काफी है। यहाँ आप अपनी सामग्री upload  करके email द्वारा भेज सकते हैं।


9. Google Calendar
ये गूगल की Google calendar service  है ,और कलेंडर किस काम आता है ये बताने की जरुरत नही है। यहाँ आप अपने event भी एड सकते हैं।

10. Google Blogger
Google's blogger is a free blog service सेवा है। आप यहाँ अपने Gmail account  द्वारा फ्री में ब्लॉग बना सकते हैं। और उसमे अपने favorite topic पर लिख कर दुनिया भर के पाठकों तक पहुंचा सकते हैं। इसका कोई चार्ज नही है। आप किसी भी भाषा में अपना Blog शुरू कर सकते हैं। इस सेवा में अपना फ्री ब्लॉग बनाने का तरीका मै पहले पोस्ट कर चूका हूँ। अगर आप एक अच्छे लेखक है ,कवी या किसी विषय के अच्छे जानकार हैं तो आपGoogle की इस सेवा का फायदा उठाकर अपने ज्ञान को दुनिया भर में पहुंचा सकते हैं। मास्टर्स टैक ब्लॉग भी Google की ब्लोगर सेवा में बनाया गया एक फ्री ब्लॉग है ,जिसे अपने टूटे फूटे तकनिकी ज्ञान द्वारा मैंने हिंदी भाषा में लिख कर आप सभी तक पहुँचाया है। आप भी इसी तरह अपना फ्री ब्लॉग बना सकते हैं।

आज मैंने आपके सामने Google's 10 services का जिक्र किया ,आइन्दा समय मिला तो आपको Google की कुछ और सेवाओं के बारे में भी डिटेल से बताने का प्रयास करूँगा ताकि हिंदी भाषी पाठक भी Google's services का फायदा उठा सकें। अब मुझे इजाजत दीजिये। खुदा हाफिज।

                                                   ''आमिर अली दुबई ,,

कोई टिप्पणी नहीं

Agr aapko ye post pasand aayi to apni keemti raay niche comments box me jarur likhen.

Comment Box me koi bhi Link share karna allow nhi hai.yahan koi bhi apne blog post ya ads vgaira ke link ya comments na kre.